हल्द्वानी:MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मौके पर, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :29.09. को MBPG कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा राजपत्रित अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

SSP द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा कॉलेज परिसर अथवा आसपास आकर छात्रों को डराने-धमकाने, दबाव बनाने, विवाद उत्पन्न करने अथवा कानून- व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास न किया जाए। ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और गतिविधि पाए जाने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सभी ड्यूटी पॉइंट पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी अत्यधिक सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। प्रवेश द्वार, बैरियर, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग-फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने तथा मोबाइल टीमों द्वारा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए, सोशल मीडिया में सतर्क दृष्टि रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, जीरो जोन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। …..

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसकी आड़ में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़, छात्रों को धमकाने, बाहरी/अराजक तत्वों द्वारा हस्तक्षेप अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad