
हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्री मनोज कुमार कत्याल अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को चोरी की घटना के खुलासे में सफलता प्राप्त हुई है।
20 सितंबर को वादी मो. अमान पुत्र फसाहत हुसैन, निवासी किदवई नगर, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी गई कि शनि बाजार रोड, रेलवे फाटक के पास स्थित हुसैनी बैंकट हॉल के दोनों गल्ले तोड़कर उनमें रखी लगभग ₹80,000 से ₹1,00,000 की नगदी चोरी कर ली गई तथा पीछे स्थित मैरिज हॉल से 03 एसी के आउटर भी चोरी कर लिए गए हैं।
तहरीर के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 156/2026, धारा 305(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अपर उप निरीक्षक पुष्कर आर्या के सुपुर्द की गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं अथक प्रयासों के उपरांत घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गोला बायपास रोड, हिमालयन स्कूल के सामने बनी पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 03 अदद एसी आउटर (इन्वर्टर), ब्लू स्टार कम्पनी तथा ₹15,600 नगद बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मौ0 तौफीक पुत्र मौ0 मसीत अहमद, निवासी इन्द्रानगर, नूरी मस्जिद के पास, छोटी रोड, हेरान मेडिकल स्टोर के पास, वार्ड नं0 30, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
2. मौ0 मुस्तफा पुत्र मौ0 अशफाक, निवासी छोटी रोड, हिमांशु मेडिकल के सामने, वार्ड नं0 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 मनोज कुमार यादव
2- अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या
3- का0 सुनील कुमार
4- का0 दिलशाद अहमद