
बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही—
नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
SP बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
2.162 किलोग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने की मुहिम पर बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करी पर कसी नकेल।
उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कपकोट में महादेव पुलिया, गोलना क्षेत्र के पास पदम सिंह टाकुली को चैक करने पर उसने अपने पास चरस होना बताया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानो के तहत तलाशी प्रक्रिया राजपत्रित अधिकारी के समक्ष कराई गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2.162 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी और BNSS के तहत निर्दिष्ट निर्देशों का अनुपालन करते हुए अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR N0-63/26 धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ——
पदम सिंह टाकुली पुत्र शेर सिंह निवासी बैछम थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र-62 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण——
1-निरीक्षक सलाउद्दीन खॉन, प्रभारी एस0ओ0जी0 ।
2-उoनिo जीवन सामन्त (एस0ओ0जी0)
3-का0 कुलदीप वर्मा (एस0ओ0जी0)
4-का0- सन्तोष सिंह (एस0ओ0जी0)
5-का0 रमेश सिंह (एस0ओ0जी0)
6-का0 भुवन बोरा (एस0ओ0जी0)
7-का0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)