पिथौरागढ़ की लाइफलाइन घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुन्ना बैंड के पास 24 घंटे से अधिक समय से यातायात ठप है, जिससे यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई..



मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुन्ना बैंड के पास सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले ताजी सब्जियों, रसोई गैस और खाद्यान्न सामग्री से लदे वाहन भी फंस गए हैं।लंबे समय से आवाजाही ठप होने के कारण जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। मार्ग बंद होने का असर दूरदराज की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, टनकपुर, बरेली और देहरादून जाने वाले यात्रियों को रास्ते में वाहन बदलकर अपनी यात्रा पूरी करनी पढ़ रही है|सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। यातायात पुलिस और प्रशासन की टीम यात्रियों को सुरक्षित तरीके से निकालने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है। एनएच ने सड़क खोलने के लिए तीन मशीनें मौके पर लगाई हैं।