ब्रेकिंग नैनीताल:SSP नैनीताल का बड़ा एक्शन!ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 33 वारंटी गिरफ्तार$ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जनपद में अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं श्री हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन कर न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए कुल 33 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना-वार कार्रवाई का विवरण

1. कोतवाली लालकुआं – 07 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

2. कोतवाली हल्द्वानी – 06 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा एनआई एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए कुल 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

3. कोतवाली रामनगर – 07 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 01 अभियोग का निस्तारण भी किया गया।

4. कोतवाली बनभूलपुरा – 05 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

5. कोतवाली काठगोदाम – 02 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी NBW की तामील करते हुए 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

6. कोतवाली मुखानी – 03 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियान के तहत 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

7. कोतवाली तल्लीताल – 01 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित 01 वारंटी विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

8. कोतवाली कालाढूंगी – 01 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भीमपुरी उदयपुरी क्षेत्र से धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी कुमुद कुमार आर्या को गिरफ्तार किया गया।

9. थाना बेतालघाट – 01 वारंटी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

नैनीताल पुलिस की बड़ी उपलब्धि

कोतवाली लालकुआं – 07;हल्द्वानी – 06.रामनगर 07,बनभूलपुरा – 05,काठगोदाम – 02,मुखानी – 03,तल्लीताल – 01,कालाढूंगी – 01,बेतालघाट – 01[कुल गिरफ्तार वारंटी – 33]

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad