खटीमा:SSP अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, लापता युवक की हत्या का हुआ खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारोपी,नशे के इंजेक्शन को लेकर हुआ था विवाद, पैसों के लालच में दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर शव गटर में छिपाया था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

खटीमा: 9 नवंबर को श्री रवि पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार, निवासी वार्ड नं. 17 शिव कॉलोनी, खटीमा द्वारा कोतवाली खटीमा में उपस्थित होकर अपने 20 वर्षीय भाई अभय उर्फ लल्लू के 07 की रात्रि करीब 09:00 बजे घर से बिना बताए चले जाने तथा काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई।

गुमशुदा युवक की तलाश एवं सुरागरसी-पतारसी के दौरान पुलिस को उसके परिचित संजय गुप्ता पुत्र बालकिशन गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिय कॉलोनी बार्ड नं. 17, खटीमा के संबंध में जानकारी मिली कि उसके द्वारा मृतक का मोबाईल उसके घर वालों को दिया गया और बताया कि उसे पड़ा मिला था, पुलिस द्वारा संजय गुप्ता को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अभय उर्फ लल्लू की हत्या कर शव को गटर में छिपाने की बात बताई।

पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह
➡️ पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय गुप्ता और मृतक अभय उर्फ लल्लू आपस में पुराने दोस्त थे तथा दोनों नशे के आदी थे। 07-11-2026 की रात्रि करीब 09:45 बजे दोनों शिव कॉलोनी चौराहे पर मिले और इसके बाद कॉलोनी के पीछे स्थित खाली मैदान में चले गए।

आरोपी के कथनानुसार, दोनों स्मैक का सेवन करने के लिए इंजेक्शन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक इंजेक्शन गिर जाने और बचे हुए इंजेक्शन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से अभय का गला दबा दिया। इसके बाद उसके लोअर के नाड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि मृतक के पास मौजूद करीब 2,300 रुपये और मोबाइल फोन उसने अपने पास रख लिए तथा शव को घटनास्थल से करीब 15-20 मीटर दूर एक गटर में फेंककर छिपा दिया।

आरोपी के अनुसार, मृतक के मोबाइल फोन को पहचान लिए जाने के बाद उसने पकड़े जाने के डर से दिनांक 08-11-2026 को मोबाइल मृतक के बड़े भाई रवि को लौटा दिया। वहीं, मृतक से प्राप्त 2,300 रुपये में से 1,700 रुपये दीपावली पर खर्च कर दिए तथा शेष 600 रुपये उसके पास मौजूद बताए गए।

आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी की कार्रवाई
➡️ आरोपी संजय गुप्ता ने पूछताछ में मृतक के शव एवं हत्या में प्रयुक्त नाड़े को अपनी निशानदेही पर बरामद कराने की बात बताई। इसके बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, शव की बरामदगी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए फील्ड यूनिट/एफएसएल टीम को सूचना दी गई तत्पश्चात अभियुक्त की निशादेही पर मृतक का शव एवं जिस नाडे से गला घोटा गया था बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
➡️ संजय गुप्ता पुत्र बालकिशन गुप्ता निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी कोतवाली खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad