
➡️ ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने बुलेट मोटर साइकिल,नकदी व एटीएम कार्ड लूटने वाले चारों शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
SSP के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार रहेगी जारी ।
रुद्रपुर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर/पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर लूट करने वाले 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार अभियुक्तगणो के कब्जे से लूट की गयी एक मो0सा0 बुलेट , रु0-2610 /- किया बरामद ।
9 नवंबर को वादी पवन कुमार पुत्र मिश्रा लाल निवासी राजा कालौनी कोतवाली ट्रांजिट कैम्प उ0सिहनगर द्वारा थाना उपस्थित आकर तहरीरी सूचना दी की 07/11/26 की रात्रि प्रार्थी सिडकुल कम्पनी से अपने घर तरफ आ रहा था तो विवेकनगर के पास रात्रि समय करीब 09.30 बजे सुमित राजपूत उर्फ गंठा ,सागर राजपूत ,अभिषेक राजपूत व दीपक कुमार द्वारा वादी का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर गाली गलौच कर उसके जेब से रु0 5000/- एटीएम व उसकी मो0 सा0 बुलेट UK06 BS 0244 को लूट कर भाग गये वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0 FIR NO- 364/2026 धारा 309(4)/ 126(2)/325(1)/352 बीएनएस पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार को सुर्पुद की गयी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के निर्दशन मे उक्त लूट कर भागने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी / माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा सुराग रस्सी पता कर मुखबिर मामूर किये गये दिनांक -09/11/26 को पुलिस टीम उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु रवाना होकर शिवनगर तिराहे पर पहुची तो मुखबिर खास द्वारा सूचना दी की आप जिन लूटी गयी मोटर साईकिल बुलेट वालो की तलाश कर रहे है वह मोदी मैदान के पास पीपल के पेड़ के पास खड़े हैं। और कोई घटना को अन्जाम देने की फिराक मे हैं। पुलिस टीम बिना देरी के मौके पर पहुची तो एक मो0सा0 बुलेट जिसका नम्बर UK06 BS 0244 के पास खड़े मिले जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा तुरन्त घेरकर पकड लिया जिनसे बारी – बारी नाम उनके द्वारा अपना नाम क्रमश 1. अभिषेक राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर, उम्र- 23 वर्ष मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल, 2- दीपक कुमार पुत्र पीटर मसीह निवासी- रतनपुरा, सुल्तानपुर पट्टी, थाना- बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, खेड़ा, रुद्रपुर, उम्र- 20 वर्ष 3- सागर राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर- उम्र- 19 वर्ष, मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल 4- सुमित राजपूत उर्फ सुमित गन्ठा पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर, उम्र- 22 वर्ष, मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल बताया मो0 सा0 बुलेट के बारे मे पूछताछ करने पर बताया कि यह मो0 साईकिल हमने पवन कुमार से लूट कर भागे थे तथा उनकी तलाशी ली गयी तो इनके जेब से लूट के रु0-2610/- बरामद हुये बाकी के पैसो हमने खर्च कर लिये हैं । साहब हमे माफ कर दो अभियुक्तगणो के उनके जुर्म धारा धारा 309(4)/ 126(2)/325(1)/352/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त गणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
-1. अभिषेक राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर, उम्र- 23 वर्ष मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल,
2- दीपक कुमार पुत्र पीटर मसीह निवासी- रतनपुरा, सुल्तानपुर पट्टी, थाना – बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, खेड़ा, रुद्रपुर, उम्र- 20 वर्ष
3- सागर राजपूत पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर- उम्र- 19 वर्ष, मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल
4- सुमित राजपूत उर्फ सुमित गन्ठा पुत्र पप्पू राजपूत निवासी- महा लक्ष्मी इन्क्लेव, जनपद रोड, थाना- ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर, उम्र- 22 वर्ष, मूल पता भवानीगंज, थाना- रामनगर, नैनीताल|

