मुक्तेश्वर:[भीमताल]कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुक्तेश्वर में ₹454.68 लाख की सरफेस पार्किंग एवं प्लाजा निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

​वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कैबिनेट मंत्री ने किया सपना साकार ​जाम की समस्या से मिलेगा स्थायी निजात ​मुक्तेश्वर में पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को मिलेगी यातायात सुगमता और बेहतर सुविधाएं

​
​भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थाना मुक्तेश्वर के निकट ₹454.68 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सरफेस पार्किंग एवं प्लाजा निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया।

स्थानीय निवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस पार्किंग स्थल की मांग की जा रही थी। मंत्री कैड़ा के प्रयासों से आज यह मांग धरातल पर उतरती दिख रही है, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से मुक्तेश्वर में प्रतिवर्ष आने वाले हजारों श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक जाम की विकराल समस्या से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगा।
​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुक्तेश्वर एक प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थल है। यहाँ सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस पार्किंग व प्लाजा के बनने से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है

​कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष (रामगढ़) श्री अंकित पांडे, मंडल अध्यक्ष (धारी) श्री कृष्ण चंद्र, जिला पंचायत सदस्य सुश्री ज्योति आर्या, श्री कमलेश बिष्ट, गुडू नयाल, संजय नयाल, पवन डंगवाल, कृष्णा बिष्ट, हरेंद्र नयाल, राजेंद्र कुमार, सहित कई जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में स्थानीय सम्मानित जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad