हल्द्वानी:फायर कर्मियों के आवास हेतु फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में हुआ भूमि पूजन ,कर्मचारियों के कल्याण एवं बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में नैनीताल पुलिस की पहल!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : आज डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मचारियों के आवास हेतु प्रस्तावित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।

फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारी जनपद में आपदा, अग्निकांड एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भूमि पूजन के अवसर पर श्री गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) नैनीताल, श्री मिन्दर पाल, फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) हल्द्वानी सहित फायर स्टेशन हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad