मुखानी:अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही;55 टेट्रा पैक देशी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी   सुशील जोशी के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एस मोड़, गैस गोदाम रोड, मुखानी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान उसके पास मौजूद एक बैग से 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज सिंह धपोला पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, नियर रिया पैलेस, मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम-कांस्टेबल रविंद्र खाती,कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad