हल्द्वानी:मुख्यमंत्री के काठगोदाम नैनीताल भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस की सुरक्षा तैयारियां पुख्ता,एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेशानुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रस्तावित काठगोदाम-नैनीताल भ्रमण के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके ड्यूटी दायित्वों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, रूट सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, डायवर्जन व्यवस्था एवं आपसी समन्वय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • मुख्यमंत्री के आवागमन वाले रूट एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश।
  • सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश।
  • यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग एवं आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश।
  • सभी ड्यूटी प्वाइंट के मध्य वायरलेस संचार एवं आपसी समन्वय को मजबूत रखते हुए महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश
  • किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
  • आपातकालीन सेवाओं एवं वैकल्पिक मार्गों को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन, संयम एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
  • संबंधित प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पर्यवेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा अधीनस्थ पुलिस बल से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश।
  • एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें
  • ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी आमजन एवं यात्रियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखना सुनिश्चित करें।

ब्रीफिंग के दौरान श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्रीमती अंजना नेगी, सीओ नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री गौरव किरार, सीएफओ नैनीताल, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना, श्री राजेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल, श्री दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, श्री सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी, श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी, श्री राजकुमार सिंह बिष्ट, निरीक्षक रेडियो नैनीताल, श्री भूपेश पाण्डेय, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री मिन्दर पाल सिंह, एफ.एस.ओ. हल्द्वानी, उ0नि0 श्री जगदीश राम कोहली, प्रभारी सीपीयू सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad