हल्द्वानी:जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 24 सितम्बर |

  जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल माह में पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए एवं पात्र लोगों की गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में जनसंख्या गणना के लिए लगभग 4 हजार प्रगणकों की तैनाती की जाएगी। गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से डेटा संकलित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि जनगणना कार्य में तकनीकी प्रक्रिया का विशेष महत्व है। अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और अन्य तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर संख्याधिकारी कमल मेहरा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad