”मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में सहायक परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 नैनीताल की अध्यक्षता में जनपद के बैंक प्रतिनिधियों के साथ CSR के संबंध में आज बैठक का आयोजन किया गया, बैंकों द्वारा सी0एस0आर0 फण्ड के माध्यम से जनपद के प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण तथा समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में CSR के माध्यम से सोलर लाईट स्थापित किये जाने पर चर्चा की गई ”….


बैठक में lDBI Bank तथा PNB बैंक द्वारा अवगत कराया गया कि आवंटित ग्राम पंचायत में 15 दिनों के भीतर सोलर लाइट्स स्थापित कर दी जाएंगी। शेष बैंकों द्वारा शीघ्र सोलर लाईट स्थापित किये जाने की अनुशंसा की गई तथा अवगत कराया रीज़नल ऑफिस में वार्ता चल रही है।
बैंकर्स को वार्ता कर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने हेतु अवगत कराया गया तथा चौराहा विकसित करने से पूर्व लेआउट का मुख्य विकास अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने तथा कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित अथॉरिटी से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु बैंकर्स को अवगत कराया गया।
एक्सिस बैंक , यसबैंक, बंधन बैंक कुर्मांचल बैंक ,बैंक ऑफ महाराष्ट्र को भी शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु अवगत कराया।
बैठक में LDM तथा बैंकर्स आदि उपस्थित रहे।