लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से समस्त देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं एवं जनपद के समस्त पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई…


दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आंचल परिवार की ओर से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
अध्यक्ष समेतअधिकारियों ने शुभकामना संदेश में कहा कि छोटी दीपावली अर्थात नरक चतुर्दशी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत हो।
उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों का संचार करे। साथ ही दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि नैनीताल आँचल दुग्ध संघ सदैव दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है।

