भवाली:नशे में वाहन चलाने वाले चालक को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भवाली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय मय पुलिस टीम* द्वारा खैरना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07CB 8484 को रोककर चेक किया गया।

वाहन चालक दिल बहादुर पुत्र पान सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी अलीगढ़, तहसील यूनियारा, जनपद टोंक, राजस्थान (हाल निवासी चंद्रबनी, छोला, मोहब्बेवाला, देहरादून) को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।

नैनीताल पुलिस की अपील:-

शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad