
भीमताल : लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शिवालिक और जूनियर वर्ग में नीलगिरी हाउस जीती। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य/निदेशक श्री एस०एस०नेगी ने पहला मुहरा चलकर शुभारंभ किया। राउंड रॉबिन पद्धति पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल बत्तीस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के कुल चौबीस अंकों के लिए कांटे की टक्कर में सात अंक प्राप्त कर शिवालिक हाउस प्रथम, साढ़े छः अंक लेकर विन्ध्या हाउस द्वितीय, साढ़े पांच अंक लेकर हिमालय तृतीय व पांच अंक के साथ नीलगिरी हाउस चतुर्थ स्थान पर रही।
जूनियर वर्ग में साढ़े दस अंक लेकर नीलगिरी हाउस प्रथम, सात अंक लेकर हिमालय हाउस द्वितीय, पांच अंक लेकर शिवालिक तृतीय एवं डेढ़ अंक के साथ विन्ध्या हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं की छात्रा राशि अधिकारी और जूनियर वर्ग में औरो कुलेठा व्यक्तिगत चैंपियन बने।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/ निदेशक श्री एस०एस०नेगी ने सभी विजेता प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक प्रयास कर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय आर्बिटर एस०एस० बिष्ट एवं पूनम परिहार निर्णायक रहे और राकेश मेहता, गोकुल पाल एवं मनोज आर्या ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।