हल्द्वानी:नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :“Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए 01 व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ गिफ्तार किया गया।

इसी क्रम में 18.09. को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग, कोतवाली बनभूलपुरा से एक व्यक्ति के कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
मौ० फूलबाबू पुत्र मौ० सलीम, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
पुलिस टीम

उप निरीक्षक जगवीर सिंह,हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह,कांस्टेबल दिलशाद अहमद|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad