रानीखेत:सखी बाजार का लोकार्पण हुआ ! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

सखी बाजार का लोकार्पण हुआ !


रानीखेत रोडवेज स्टेशन के नजदीक बना सखी बाजार का लोकार्पण संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, हिमानी नैनवाल ने संयुक्त रूप से किया।जिसमें नगर से जुड़े ग्रामों की महिलाओं ने हिस्सा भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा जोशी ने दूर-दूर से आई गाँव की महिलाओं से कहा यहां आप सब लोग मिलजुलकर अपना व्यापार करें। अब आपको बाजार में घूम कर सब्जी उत्पादन को बेचने से राहत मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने सबका स्वागत करते हुए कहां, यह ग्राम वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब सब अपना व्यापार यहां आसानी से कर सकते हैं
हिमानी नैनवाल ने कहाँ कुछ ग्राम वासियों की शिकायत पर रानीखेत के विधायक नैनवाल ने यहाँ यह सखी बाजार का निर्माण करवाया। ताकि सभी ग्रामों से सब्जी लेकर आने वाली महिलाओं को यहां अपना व्यापार करने की सुविधा मिल सके।
इस बीच देखा गया की ग्रामीण महिलाये बदस्तूर बाजार मे तह लगाकर सब्जियाँ बेचती नजर आयी, वही उपस्थित एक होटल व्यवसायी ने प्रश्न उठाया की क्या हाट ग्रामीणों को ही सोपी जाएगी या पहले की तरह कोई बड़े व्यवसाई इसपर कब्ज़ा कर लेंगे, वही कुछ ग्रामीणों का कहना है की उनको बाजार के मध्य पूर्व मे दिए स्थान से कब्ज़ा छुड़ाकर वो स्थान भी कारोबार हेतु उपलब्ध कराया जाय।सखियों का यह भी कहना है की कही पिछली बार की तरह हाट मे दबंगो का कब्ज़ा ना हो जाय, पिछले हाट मे तो अब प्लास्टिक कारोबार हो रहा है, वह जगह भी सखियों को दी जानी चाहिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, नगर महामंत्री दर्शन मेहरा, नगर महामंत्री उमेश पंत, नगर मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, खजान पांडे, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, तनुजा शाह, भावना पालीवाल, राजू बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनोद भार्गव आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad