किच्छा:पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया बॉयलर पूजन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

किच्छा। किच्छा चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के सफल एवं सुचारु संचालन की तैयारियों के क्रम में आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर आगामी पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों और उनके परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। चीनी मिल का समय से संचालन सुनिश्चित होना किसानों के हित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि एवं गन्ना क्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में गन्ना विभाग द्वारा चीनी मिलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, किसानों को समय पर भुगतान उपलब्ध कराने तथा पेराई सत्र को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को अपनी उपज का उचित लाभ मिले और उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी पेराई सत्र में किच्छा चीनी मिल बेहतर समन्वय एवं व्यवस्थाओं के साथ कार्य करेगी।
इस अवसर पर गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आगामी पेराई सत्र 2026-27 को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। चीनी मिल के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पेराई सत्र प्रारंभ होने पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि किसानों के हित विभाग की प्राथमिकता हैं और चीनी मिल प्रबंधन को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती, कृषि आधारित उद्योगों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बॉयलर पूजन के साथ ही किच्छा चीनी मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियों को गति मिल गई है। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता डी सी पांडे, मुख्य रसायनज्ञ आशीष त्रिवेदी, मुख्य लेखाकार संजय कुमार पांडेय, गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, मुख्य समयपाल प्रेमराज मिश्रा, राहुल सक्सेना, मनोज कुमार यादव, चौधरी सत्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, जितेन्द्र गौतम, सुधीर शाही, ठाकुर प्रताप सिंह, सभासद श्याम बिष्ट, राजकुमार कोली, प्रकाश पंत, देवेन्द्र शर्मा, नारायण बिष्ट, गणेश उपाध्याय, दिनेश सयाल, ओम तनेजा, नरेंद्र गंगवार, नरेंद्र बागवानी, केवल सिंह समेत समस्त मिल के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad