रानीखेत: मां नंदा सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज़ होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण पारम्परिक झोड़ा प्रतियोगिता आगामी 22सितम्बर को आयोजित होगी! संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत – कल 18सितंबर से 137वें मां नंदा सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज़ होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण पारम्परिक झोड़ा प्रतियोगिता आगामी 22सितम्बर को आयोजित होगी।

मां नंदा -सुनंदा सेवा समिति द्वारा आयोजित नंदा सुनंदा महोत्सव के सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि शुक्रवार से महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगीं। शुक्रवार 18सितंबर को पूर्वाह्न 11बजे से अंतरविद्यालय चित्र कला प्रतियोगिता और दोपहर 12बजे से मेहंदी प्रतियोगिता और सायंकाल 7बजे से स्थानीय बाल कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। 19 सितंबर प्रातः मां नंदा सुनंदा की प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात पूर्वाह्न 11बजे से प्राइमरी व जूनियर वर्ग की अंतरविद्यालयी समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता और दो बजे से महिलाओं की छपेली नृत्य प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस एस बी पूर्व सहायक सेनानायक दीप पांडे रहेंगे।20सितम्बर पूर्वाह्न 11बजे से सीनियर वर्ग की अंतरविद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता, शकुनाखर प्रतियोगिता और अपराह्न 2 बजे महिलाओं की विवाह गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि 21सितंबर को प्रातः 11बजे से ऐपण प्रतियोगिता,एक बजे से उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता और अपराह्न दो बजे‌ से बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। 22सितम्बर को एक बजे से उत्तराखंडी परिधान और अपराह्न 2 बजे से पारम्परिक झोड़ा प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती मुख्य अतिथि रहेंगी। संध्या कालीन कार्यक्रम में पूर्व विधायक करन माहरा मुख्य अतिथि होंगे।19से 22सितम्बर तक सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग उत्तराखंड सरकार के सौजन्य से आमंत्रित सांस्कृतिक दल लोक कार्यक्रम पेश करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad