बागेश्वर:पुलिस को मर्डर की झूठी सूचना देकर गुमराह करना पड़ा भारी; कोतवाली पुलिस ने डायल-112 पर फर्जी सूचना देने वाले युवक को किया गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वाले और पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में नवीन सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी- मण्डलसेरा, बागेश्वर द्वारा राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी गई कि उसके साथी के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद उक्त युवक द्वारा पुनः फोन कर अत्यंत संवेदनशील और सनसनीखेज सूचना दी गई कि उसके साथी का मर्डर हो गया है। मामले की अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन सेवा डायल-112 की पुलिस टीम बिना एक पल गंवाए तत्काल मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर पहुँचकर जब पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच-पड़ताल की गई, तो मर्डर या मारपीट जैसी कोई भी घटना घटित नहीं पाई गई। युवक द्वारा दी गई मर्डर की सूचना पूरी तरह से झूठी, मनगढ़ंत और फर्जी निकली । पुलिस को गुमराह करने, आपातकालीन सेवा का समय बर्बाद करने और झूठी अफवाह फैलाने के अपराध में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नवीन सिंह का उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत चालान किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा उसे भविष्य में आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करने और ऐसी गंभीर लापरवाही दोबारा न दोहराने की सख्त कानूनी हिदायत दी गई । बागेश्वर पुलिस की आम जनमानस से अपील:डायल-112 और अन्य आपातकालीन नंबर संकट में फंसे नागरिकों की त्वरित सहायता के लिए हैं। इन सेवाओं पर झूठी सूचना देना या इनका दुरुपयोग करना एक गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसा करने से वास्तविक पीड़ितों तक सहायता पहुँचने में देरी हो सकती है।
बागेश्वर पुलिस अपील करती है कि आपातकालीन नंबरों का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad