बागेश्वर:भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्वयं की शस्त्रों व उपकरणों की विधि-विधान से पूजा; जनपद के समस्त थानों व फायर स्टेशनों में भी हुआ भव्य अनुष्ठान! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :श्री विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने स्वयं पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस बल की सुरक्षा के मुख्य आधार— शस्त्रों, राजकीय वाहनों, आपदा राहत उपकरणों और संचार प्रणालियों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पुलिस लाइन बागेश्वर के शस्त्रागार, परिवहन शाखा और राजकीय कार्यशालाओं को विशेष रूप से फूलों और रंगोली से सजाया गया था। मुख्य अनुष्ठान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा आचार्य के वेद मंत्रोच्चार के बीच ज्ञान, शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक अस्त्र-शस्त्रों का शुद्धिकरण कर विधि-विधान से तिलक लगाया गया और कलावा बांधकर पूजन किया गया । इसके साथ ही, आपदा प्रबंधन और दैनिक पुलिसिंग में प्रयुक्त होने वाले आधुनिक तकनीकी उपकरणों, व सरकारी वाहनों की आरती उतारकर उनके निर्विघ्न संचालन और जनसेवा की सफलता की कामना की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थानों तथा समस्त पुलिस चौकियों व फायर स्टेशन बागेश्वर में भी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने एकजुट होकर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की। फायर सर्विस की रेस्क्यू टीमों द्वारा जीवन रक्षक उपकरणों तथा फायर टेंडर्स का विधिवत पूजन कर ईश्वर से किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में जन-धन की रक्षा करने की शक्ति का आशीर्वाद लिया ।

पूजा संपन्न् होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति समस्त अधिकारियों व कर्मचारीगणों को प्रसाद वितरित किया गया तथा महोदय द्वारा सभी को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग के दैनिक कार्यों में हथियारों, वाहनों और तकनीकी उपकरणों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विश्वकर्मा पूजा का यह पावन पर्व पुलिस परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें समाज की सुरक्षा व सेवा के प्रति अपनी तकनीकी व शारीरिक क्षमताओं को सदैव चुस्त-दुरुस्त रखने की प्रेरणा देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad