भीमताल:लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, में स्काउट गाइड का दो दिवसीय परिचय शिविर सम्पन्न!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला नैनीताल के तत्वावधान में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, में आयोजित दो दिवसीय इंट्रोडक्टरी स्काउट-गाइड शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में नौ विद्यालयों के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर स्काउटिंग एवं गाइडिंग की मूलभूत जानकारी और विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर में छात्र-छात्राओं को ‘ध्वज शिष्टाचार, स्काउट-गाइड आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, यूनिफॉर्म, प्रथम सोपान की गांठें तथा प्रवेश से राष्ट्रपति पुरस्कार तक के प्रोग्रेसिव चरणों, प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड), बीपी-6 व्यायाम, हाथ एवं सीटी के संकेत तथा स्काउटिंग-गाइडिंग के नियमों, कैंप फायर आदि का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता, अनुशासन एवं संकेतों के प्रयोग की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एस. एम. नेगी तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संस्था नैनीताल के अध्यक्ष नरेंद्र साह उपस्थित रहे। नरेंद्र साह ने छात्र-छात्राओं का स्काउटिंग आंदोलन में स्वागत करते हुए उन्हें सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं जिम्मेदारी के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में ‘प्रशिक्षक संतोप कुमार जोशी, पुष्पा दर्मवाल, देवेंद्र कुमार एवं नीरू ने विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया।

दो दिवसीय शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता. अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। शिविर के सफल समापन के साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग के प्रति उत्साह और नई सीख देखने को मिली।

शिविर के समापन में प्रधानाचार्य एस०एस०नेगी ने प्रशिक्षकों, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को इस शिविर को सफल बनाने के लिए बधाईयाँ शुभकामनाएं एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad