ज्योलीकोट: [नैनीताल] परिक्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित, 32,000 लीटर जल वितरित! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पेयजल प्रभावित क्षेत्रों बेलुवाखान मल्ला, छीड़ा, ज्योली, ज्योलीकोट बाजार एवं पेट्रोल पम्प व बीरभट्टी क्षेत्र में 136 परिवारों को टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की गयी!..

ज्योलीकोट: परिक्षेत्र में शुक्रवार को जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने हेतु निरन्तर उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल की टीम के द्वारा समस्याग्रस्त क्षेत्रों में 04 नग विभागीय टैंकरों व पिकप के माध्यम से कुल 32000 लीटर पेयजल प्रभावित क्षेत्रों बेलुवाखान मल्ला, छीड़ा, ज्योली, ज्योलीकोट बाजार एवं पेट्रोल पम्प व बीरभट्टी क्षेत्र में 136 परिवारों को टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की गयी।

पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न स्तर पर प्राप्त 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं 07 स्थानों के पेयजल नमूने एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला, नैनीताल को प्रेषित किये गये। विभागीय टीम द्वारा छीड़ा तोक की मुख्य पाईप लाईन में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गयी एवं स्थानीय निवासियों के साथ वार्तालाप करते हुये शुद्ध पेयजल के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल की विभागीय टीम द्वारा अधीक्षण अभियन्ता के निर्देशन में छीड़ा तोक, ज्योलीकोट बाजार, भल्यूटी व गांजा के मुख्य टैंक में क्लोरीनेशन किया गया। सिमलखेत तोक में 30 केएल0 क्षमता के टैंक की सफाई कर 50 मी0 पाईप लाईन मरम्मत कर एवं फ्लैसिंग कार्य कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गयी। देवलढूंगा श्रोत से ज्योलीकोट की पाईप लाईन की सफाई कर पेयजल की आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। डांगर, डांक बंगला, ज्योलीकोट बाजार तथा गांजा क्षेत्र व सैन्ट ऐन्थेनीस स्कूल टैंक का पुनः पेयजल नमूने एकत्र किये गये। प्राप्त शिकायत के क्रम में चोपड़ा ग्राम के नौला की सफाई कर क्लोरीनेशन किया गया। ज्योलीकोट हेतु दुर्गापुर स्थित पेयजल श्रोत की सफाई की गयी एवं श्रोत मरम्मत कार्य प्रगति पर है। उक्त के अतिरिक्त सीवरेज ट्रीटमैन्ट प्लाण्ट हेतु 100 मी0 मुख्य सीवर लाईन को बाईपास किये जाने का कार्य प्रगति पर है।

ज्योलीकोट बाजार क्षेत्र, छीड़ा, बीरभट्टी में शुद्ध पेयजल के क्रम में जागरूकता हेतु सार्वजनिक परामर्श दूषित जल की रोकथाम हेतु फ्लैक्सी पॉम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सूचना चस्पा की गयी। उपरोक्त के क्रम में ज्योलीकोट परिक्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad