चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सुपरवाइजर पद पर चयन का अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पात्र कार्यकर्ताएं 25 नवम्बर को सायं 5 बजे तक कर सकती हैं आवेदन,प्रदेश स्तर पर 31 रिक्त पदों के लिए चयन, चम्पावत की पात्र कार्यकर्ताओं से आवेदन की अपील

चंपावत : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड ने भर्ती वर्ष 2026–27 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सुपरवाइजर के 31 रिक्त पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जनपद चम्पावत में कार्यरत निर्धारित अर्हताएं पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी इस चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र कार्यकर्ताएं विभागीय वेबसाइट https://wecdukschemes.in पर 25 नवम्बर 2026 को सायं 5 बजे तक अपनी डिजिटल पत्रावली की अद्यतन सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

निर्धारित पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 31 वर्ष एवं अधिकतम 59 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने इसी तिथि तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय पद पर 10 वर्ष की निरन्तर एवं संतोषजनक मानदेय सेवा पूर्ण की हो। साथ ही भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

प्रदेश स्तर पर विज्ञापित कुल 31 पदों में अनुसूचित जाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 7, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 3 तथा अनारक्षित श्रेणी के 17 पद शामिल हैं। सुपरवाइजर समूह ‘ग’ पद का वेतनमान ₹29,200–92,300, लेवल–5 निर्धारित है। आरक्षण का लाभ शासनादेश एवं निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिया जाएगा।

जनपद चम्पावत की पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील है कि आवेदन करने से पूर्व विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का भलीभांति अध्ययन करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूर्ण करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad