रुद्रपुर/हल्द्वानी
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी), उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में और कार्यालय सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी सम्भाग के अंतर्गत चल रही सड़क सुरक्षा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया है, यह तीन दिवसीय (24 से 26 अक्टूबर 2026 तक) कार्यशाला अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, दिनेशपुर (उधमसिंह नगर) के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित की गई थी….


कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करना व उनके पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों का भी अध्ययन करवान जिससे वह स्वयं व अपने परिवार , आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बना सके,
कार्यशाला के अंतिम दिन एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली और समापन समारोह में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी सम्भाग, अरविंद पांडे, एआरटीओ उधमसिंह नगर, नवीन कुमार सिंह, और राज्य कर अधिकारी श्री गोविंद बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया वह उनके द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का संतोष जनक जवाब दिया और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यशाला में एससीईआरटी के सभी मास्टर ट्रेनर्स, शिक्षकों और समस्त परिवहन स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा की विभिन्न गतिविधियों, यातायात नियमों, दुर्घटनाओं की रोकथाम और गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों विदाउट हेलमेट चल रहे व्यक्तियों को हेलमेट वितरित कीजिए व हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का ध्यान रखने, और नशे में वाहन न चलाने जैसे जीवन-रक्षक संदेश दिए गए। कार्यशाला के सफल समापन से प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियानों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। और आगे भी इस प्रकार की कार्यशाला वह सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन का आयोजन किया जाएगा|

