
भीमताल : लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, में विशेष प्रार्थना सभा के अन्तर्गत बाल श्रम की रोकथाम के लिए नाटक और विद्यार्थियों को कूड़ा निस्तारण तथा अपशिष्ट पदार्थों का पृथक्करण करने के नियमों से अवगत कराने के लिए प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। देश भर में बढ़ रही बाल श्रम की समस्या को बच्चों तक पहुँचाने और अपने आस-पास के बच्चों को इससे बचाने के लिए जागरुकता हेतु कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटक ‘बाल श्रम’ प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के ईको क्लब के तत्वाधान में कूड़े के निस्तारण के प्रति विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए डॉ० श्वेता नेलवाल के निर्देशन में कक्षा 12वीं की छात्रा हंसिका भंडारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से हरा कूड़ादान में गीला कूड़ा, जिसकी जैविक खाद आदि बनाई जा सकती है। नीला कूड़ादान जिसमें प्लास्टिक कागज आदि डाला जाता है जिसे फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। पीला कूड़ादान जिसमें मेडिकल अपशिष्ट दवाईयों के पत्ते, इस्तेमाल की गई पट्टी, रुई आदि और लाल कूड़ादान में नुकीली चीजे इन्जेक्शन, टूटा हुआ काँच, विविध प्रकार के कैमिकल डालने के लिए विद्यार्थियों को जागरुक और प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/ निदेशक श्री एस०एस०नेगी ने सभी विद्यार्थियों से बाल श्रम के क्षेत्र में सावधान रहने और ऐसे बच्चे जो श्रमिक का काम कर रहे हैं उनके प्रति सहयोग और करुणा रखने का आह्वान किया तथा ईको-क्लब के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए घर से निकलने वाले कूड़े को सही कूड़ेदानों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।