काठगोदाम:नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

काठगोदाम : डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खेड़ा-चोरगलिया रोड पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।

8 सितंबर को व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा बागजाला को जाने वाले रास्ते से पहले खेड़ा-चोरगलिया रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। दौराने चेकिंग पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 14.462 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AN 1467 को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अजय पुत्र परमेश्वर, निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, स्थायी पता खाजू गोटिया, थाना गड़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम

  1. व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार
  2. कानि0 अनिल कुमार
  3. कानि0 प्रेम प्रकाश
  4. कानि0 सुरेंद्र बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad