
हल्द्वानी : माननीय न्यायालय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल महोदय के आदेश के अनुपालन में, डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में गठित समिति द्वारा कोतवाली काठगोदाम में सीज वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
गठित समिति में अध्यक्ष उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, सदस्य क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सदस्य सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम सम्मिलित रहे।
उक्त नीलामी में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज 26 वाहन एवं 01 माल मुकदमाती वाहन की नीलामी को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कोतवाली काठगोदाम परिसर में संपन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 56 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
नीलामी की प्रक्रिया में प्रारंभिक बोली ₹1,30,00 0/- से शुरू होकर अंतिम बोली अरमान ऑटो पार्ट्स मोहम्मद जीशान बनभूलपुरा के पक्ष में ₹150’000/- पर संपन्न हुई।
वाहनों की नीलामी/निस्तारण प्रक्रिया में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—
1- प्रभारी निरीक्षक – श्री जसवीर सिंह चौहान
2- मालखाना मोहर्रिर – हे0 का0 कमल पंत
3- हेड मोहर्रिर – हे0 का0 राम सिंह भंडारी

