ब्रेकिंग काठगोदाम:गुलाबघाटी में पैराफिट से टकराकर खाई में गिरे बुलेट सवार को काठगोदाम पुलिस ने किया रेस्क्यू,डायल-112 पर सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम, घायल को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया% ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

काठगोदाम : लगभग 01:07 बजे थाना काठगोदाम को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुलाबघाटी के पास हनुमान मंदिर के समीप एक बुलेट मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी है तथा चालक मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा तत्काल पीसी-04 मय चीता कर्मचारीगण को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाश की गई तो भद्यूनी जाने वाले मार्ग के पास हनुमान मंदिर, गुलाबघाटी के समीप बुलेट मोटरसाइकिल संख्या DL8SDS5488 क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।

मौके पर मौजूद राहगीरों से जानकारी प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल चालक पैराफिट से टकराकर नीचे गधेरे में गिर गया है। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से खाई में तलाश करने पर घायल व्यक्ति पेड़ एवं झाड़ियों में फंसा हुआ दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल व्यक्ति अत्यधिक नशे की स्थिति में प्रतीत हो रहा था तथा बोलने की स्थिति में नहीं था, हालांकि वह होश में था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसे पीसी-04 वाहन के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा पैर में चोट होना बताया गया है तथा उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

वाहन की ई-चालान एप के माध्यम से जांच करने पर बुलेट मोटरसाइकिल दारा सिंह पुत्र भगवान दास निवासी नेहरू इन्कलेव, अलीपुर, नई दिल्ली के नाम पंजीकृत होना पाया गया। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल उनके जमाई भूपेश कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी रोहिणी, दिल्ली द्वारा आज दिल्ली से किसी कार्य हेतु काठगोदाम लाई गई थी।…

काठगोदाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते घायल व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad