SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूर्व में जारी ट्रैफिक प्लान के तहत मुस्तैद पुलिस, लगातार संचालित हो रही शटल सेवा





भवाली: पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के दृष्टिगत SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सुगम, सरल एवं सुव्यवस्थित यातायात के लिए पूर्व में ही ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।
पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल/भवाली श्रीमती अंजना नेगी द्वारा जीरो पॉइंट पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। यातायात प्रभारी सहित पुलिस टीमें विभिन्न ड्यूटी पॉइंटों पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
सेनेटोरियम, भवाली तिराहा एवं विकास भवन भीमताल निर्धारित स्थानों से शटल सेवा संचालित कर यातायात सुचारु किया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस की अपील है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें। तेज गति एवं अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें। शटल सेवा व निर्धारित पर्किंग का प्रयोग करे, तथा यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान कर अपनी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनाएं।

