चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आदर्श बन रहा: टनकपुर में ₹533.79 लाख की लागत से आकार ले रहा आधुनिक राजस्व भवन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

​चंपावत :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को ‘आदर्श चम्पावत’ के रूप में विकसित करने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टनकपुर (पूर्णागिरि तहसील) में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए राजस्व भवन का निर्माण कार्य वर्तमान में तीव्र गति से चल रहा है।

मैदानी एवं सीमांत क्षेत्र के नागरिकों को सभी महत्वपूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उनके घर के समीप ही सुलभ कराने के दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी कार्य को ₹533.79 लाख की लागत से, उत्तराखण्ड पेयजल निगम लोहाघाट (निर्माण इकाई) द्वारा किया जा रहा है।

​वर्तमान में निर्माणाधीन यह बहुउद्देशीय एवं आधुनिक परिसर क्षेत्र में एकीकृत प्रशासनिक सेवाओं के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। इस नए भवन के बन जाने से राजस्व, विकास, समाज कल्याण और जन-शिकायत निवारण जैसे कई प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली एक ही छत के नीचे संचालित हो सकेगी। नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस बहुउद्देशीय भवन में सुसज्जित बैठक कक्ष, अत्याधुनिक जन-सुविधा केंद्र (सीएससी) और एटीएम जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं। साथ ही मुख्य रूप से राजस्व से संबंधित दैनिक प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन और अन्य जरूरी नागरिक सेवाओं का विकसित किया जा रहा है।

​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में निर्मित हो रहा यह अत्याधुनिक आधारभूत ढांचा टनकपुर तथा इसके आसपास के सीमांत व ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य में एक व्यापक एवं सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस नई व्यवस्था से स्थानीय निवासियों को त्वरित, पारदर्शी तथा सुगम प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad