ज्योलिकोट: [नैनीताल]पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने ज्योलिकोट में क्षेत्र में फैल रहे जल जनित रोग के बारे में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने आज ज्योलिकोट में क्षेत्र में फैल रहे जल जनित रोग के बारे में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मौके से ही दूरभाष पर निर्देश दिए।

श्री भट्ट सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश जोशी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके पुत्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में फैल रहे डायरिया सहित जल जनित रोगों के बारे में जानकारी लेते हुए मौके से ही दूरभाष पर जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जल संस्थान के अधिकारी से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रोगों की रोकथाम करने के लिए हर संभव उपाय तत्काल करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के लिए ढाई लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad