बागेश्वर :पुलिस लाइन मालता बागेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा पुलिस लाइन मंदिर में विधिवत रूप में पूजा-अर्चना की गई, इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूजा-अर्चना में भाग लिया गया।
जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
एसपी बागेश्वर द्वारा पुलिस परिवार सहित उपस्थित सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई तथा समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। पूजा अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।….





पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।