चंपावत:विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के ऑनलाइन क्विज में युवाओं को भागीदारी की अपील,15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा MY Bharat पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीकरण! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

16 सितम्बर तक आयोजित हो रहा देशव्यापी ऑनलाइन क्विज, युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

चंपावत : विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD)-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत देशव्यापी ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जा रहा है। जनपद चम्पावत के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से इस ऑनलाइन क्विज में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। क्विज का आयोजन 17 अगस्त से 16 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शिक्षण संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad