







➡️ ‘ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026’ के तहत 179 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, 81 पुलिस एक्ट में 13 चालान और वैधानिक कार्रवाई
➡️ साइबर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं म्यूल अकाउंट धारकों का किया गया सत्यापन
➡️ फर्जी सिम उपलब्ध कराने वालों एवं सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रतिष्ठानों पर भी हुई जांच-पड़ताल
आज दिनांक 03/09/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ‘ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026’ के अंतर्गत एक विशेष एवं सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त 17 थाना क्षेत्रों में चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट एवं संभावित स्थानों पर पुलिस, साइबर सेल एवं संबंधित टीमों द्वारा एक साथ सर्चिंग, चेकिंग एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई।
एसएसपी अजय गणपति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 179 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया।
➡️ जसपुर: 16 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 16 व्यक्तियों के खिलाफ 172(2) BNS के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा 35 व्यक्तियों की काउंसलिंग कराई गई।
➡️ काशीपुर व आईटीआई: काशीपुर में 46 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया (जिसमें 81 पुलिस एक्ट के तहत 06 चालान, 35 व्यक्तियों की काउंसलिंग, 04 गिरफ्तारियां तथा 01 व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया)। आईटीआई क्षेत्र में 03 व्यक्तियों का सत्यापन कर 03 की काउंसलिंग कराई गई।
➡️ बाजपुर व गदरपुर: बाजपुर में 06 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया (01 मामले में FIR प्रक्रियाधीन)। गदरपुर में 08 व्यक्तियों का सत्यापन कर काउंसलिंग के उपरांत बंधपत्र तैयार किए गए।
➡️ दिनेशपुर: 25 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, 10 व्यक्तियों को पूछताछ/जांच हेतु लाया गया और 06 व्यक्तियों को 35(3) BNS का नोटिस दिया गया।
➡️ रुद्रपुर, सितारगंज व नानकमत्ता: रुद्रपुर में 03 तथा नानकमत्ता में 04 व्यक्तियों का सत्यापन कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। सितारगंज में 08 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया एवं 3 FIR से संबंधित पतों पर दबिश दी गई।
➡️ खटीमा: सर्वाधिक 60 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिसमें 81 पुलिस एक्ट के तहत 07 चालान किए गए।
जनपदभर में साइबर हॉटस्पॉट पर एक साथ दबिश
➡️ चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन सर्चिंग एवं चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित ठिकानों की जांच की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों का किया गया भौतिक सत्यापन
➡️ साइबर अपराध में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके ठिकानों की जांच करते हुए संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
म्यूल बैंक अकाउंट धारकों की जांच तेज
➡️ साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों से जुड़े संदिग्ध खाताधारकों की पहचान कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रतिष्ठानों पर जांच
➡️ फर्जी एवं अवैध तरीके से सिम कार्ड उपलब्ध कराने वालों पर शिकंजा कसने के लिए स्थानीय सिम डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सिम बिक्री एवं वितरण से संबंधित जानकारी की जांच की गई।
साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर पुलिस की नजर
➡️ पुलिस द्वारा साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले बैंक खातों एवं फर्जी सिम के नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश:
डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी में म्यूल खातों या फर्जी सिम का प्रयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साइबर अपराधियों के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की यह कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।