नैनीताल:पुलिस परिवार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अलौकिक एवं भव्य रूप से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव,उच्च न्यायालय उत्तराखंड के न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ जन्मोत्सव का भव्य आयोजन! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल : धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और पुलिस परिवार की एकजुटता के अनूठे संगम के बीच, आज संध्या को रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया।

नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा आयोजित इस विशाल आयोजन में जिलेभर के पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।

गरिमामयी उपस्थिति और दीप प्रज्वलन से शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत और भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथिगणों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस शुभ अवसर पर “मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री डीसीएस रावत, कुमाऊं मंडल आयुक्त श्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, श्रीमती सरिता आर्या मा० विधायक नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत पारंपरिक पुलिस गार्ड, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

स्टार नाइट शो: सुरीली धुनों से गूंजा पुलिस लाइन परिसर

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्टार नाइट शो’ इस पूरे समारोह का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया:

जी टीवी फेम गायिका वैशाली ने अपनी जादुई और सुरीली आवाज से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लोकप्रिय लोक गायक नीरज चुफाल ने कुमाऊँनी संस्कृति की महक बिखेरते हुए पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

अंतरराष्ट्रीय गायक विशाल प्रकाश ने अपनी ऊर्जावान और भावपूर्ण गायकी से संपूर्ण आयोजन स्थल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

विशाल डांस एंड क्रू, दिल्ली द्वारा अपने बेहतरीन नृत्य एवं सुंदर प्रस्तुति सबका मन मोह लिया।

इसके साथ ही, महोत्सव को जीवंत करने एवं उत्साह भर देने वाले नैनीताल पुलिस के जवानों, पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। दर्शकों की लगातार गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट इस बात की गवाह थी कि प्रस्तुतियां कितनी जीवंत थीं।

इस सांस्कृतिक महाकुंभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नैनीताल पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव प्रसारण किया गया, जिसे एक लाख से अधिक दर्शकों ने ऑनलाइन देखा और सराहा।

सजीव झांकियां बनीं आकर्षण का मुख्य केंद्र
त्योहार की दिव्यता को बढ़ाते हुए जनपद के विभिन्न थानों, सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट), यातायात विभाग, संचार शाखा और फायर स्टेशनों के पुलिसकर्मियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और लीलाओं पर आधारित बेहद आकर्षक झांकियां तैयार की गईं।

मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-एक झांकी का बारीकी से अवलोकन किया और पुलिसकर्मियों की कलात्मकता, रचनात्मकता और मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

पारंपरिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन
स्टार नाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के पश्चात, मध्य रात्रि के समीप मुख्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., उनकी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता अरकेल, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, कोतवाल मल्लीताल श्री राजेंद्र रावत, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल श्री हरपाल सिंह, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, श्री महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली सहित समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र और प्रदेश के जन-कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक भजन-कीर्तन किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
कार्यक्रम को सफल बनाने और इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी पुलिसकर्मियों, पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु माननीय अतिथियों द्वारा उन्हें आकर्षक उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन ने न केवल पुलिस और जनता के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत किया, बल्कि नैनीताल पुलिस परिवार के सामूहिक सांस्कृतिक कौशल का भी एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad