बागेश्वर: पुलिस का जन-जागरूकता एवं सत्यापन अभियान जारी,वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना, होटल चेकिंग व सत्यापन के साथ साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जन-जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कौसानी पुलिस द्वारा कौसानी क्षेत्रांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही क्षेत्र में होटल चेकिंग एवं नेपाली नागरिकों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत गौरा शक्ति ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए भी आमजन को जागरूक किया गया।
वहीं कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, UPI PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad