खटीमा:मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए…

  मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी,संतोष गौरव, फरजाना बेगम,सुरेश कोली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,रनदीप पोखरिया,अमित पाण्डे,सतीश भट्ट,भवानी भंडारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad