
राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने जिले में डायवर्जन प्लान किया लागू
रुद्रपुर :29 एवं 30 अगस्त 2026 को राधा स्वामी सत्संग ब्यास, किच्छा रोड, बिगवाड़ा, रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर में विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें सम्मिलित होने हेतु देश के विभिन्न स्थानों से लगभग 03 लाख से अधिक श्रद्वालुओं के, निजी वाहनों, बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य वाहनों से आने की सम्भावना है।
इस दौरान जनपद क्षेत्रान्तर्गत वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण यातायात बाधित होने की प्रबल सम्भावना है। कार्यक्रम की व्यापकता एवं श्रद्वालुओं की संभावित संख्या के दृष्टिगत जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु निम्न डायवर्जन प्लान लागू किये जाने के आदेश निर्गत किए गए हैं-
“29 एवं 30 अगस्त 2026 को जनपद सीमा के अन्तर्गत भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रातः 04.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।*
जनपद सीमा के अन्तर्गत हल्के वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा।
सत्संग में सम्मिलित होने वाले वाहनों के प्रवेश हेतु निर्धारित गेट-
➡️ समस्त भारी वाहन (बस / ट्रैक्टर ट्राली) गेट नंबर 03 और गेट नंबर 09 से राधा स्वामी सत्संग परिसर में प्रवेश करेंगे।
➡️ समस्त चार पहिया हल्के वाहन गेट नंबर 07 से राधा स्वामी सत्संग परिसर में प्रवेश करेंगे।
➡️ समस्त दोपहिया वाहन गेट नंबर 08 से राधा स्वामी सत्संग परिसर में प्रवेश करेंगे।
➡️ सितारगंज, बरेली किच्छा की ओर से सत्संग में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के वाहन किच्छा रोड से आकर राधा स्वामी के सामने से अपने निर्धारित गेटों से परिसर के अंदर प्रवेश करेंगे।
➡️ हरिद्वार, काशीपुर व बाजपुर की ओर से सत्संग में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के वाहन जाफरपुर ऐमेनिटी स्कूल के पास से रिंग रोड होते हुए राधा स्वामी सत्संग के पास बने फ्लाईओवर के नीचे से सर्विस रोड होते हुए निर्धारित गेटों से राधा स्वामी सत्संग परिसर के अंदर प्रवेश करेंगे।
➡️ दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर व बिलासपुर की ओर से सत्संग में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामपुर बार्डर से रिंग रोड होते हुए राधा स्वामी सत्संग के पास बने फ्लाईओवर के नीचे से सर्विस रोड होते हुए निर्धारित गेटों से राधा स्वामी सत्संग परिसर के अंदर प्रवेश करेंगे।
➡️ नैनीताल, हल्द्वानी की ओर से सत्संग में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के वाहन हल्द्वानी गोलापुल से लालकुआं पंतनगर होते हुए किच्छा से अथवा सिडकुल पार्ले चौक से रिंग रोड होते हुए निर्धारित गेटों से राधा स्वामी सत्संग परिसर के अंदर प्रवेश करेंगे।
सत्संग से श्रद्वालुओं के वाहनों की वापसी हेतु यातायात प्लान-
➡️ किच्छा, सितारगंज, बरेली की ओर जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहन राधा स्वामी सत्संग गेट से सर्विस रोड होते हुए किच्छा हाईवे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
➡️ काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून और रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहन राधा स्वामी सत्संग गेट से सर्विस रोड से (विपरीत दिशा) होते हुए फ्लाईओवर के नीचे से रिंग रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
नोटः- सत्संग से वापसी के समय श्रद्वालुओं के वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण-
➡️ रिंग रोड से आकर किच्छा की ओर जाने वाले वाहनों को रिंग रोड से रूद्रपुर की ओर सर्विस रोड से मुख्य हाइवे पर भेजा जाएगा और राधा स्वामी सत्संग के पीछे मुख्य हाइवे पर अल्प समय के लिए रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।
➡️ राधा स्वामी सत्संग से वापस जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को ग्रुप बनाकर बारी-बारी निर्धारित गेटों से छोड़ा जाएगा और बीच-बीच में कुछ समय के लिए मुख्य हाईवे पर रूके वाहनों को छोड़ कर यातायात सामान्य किया जाएगा।