रामनगर:ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रामनगर :कोतवाली रामनगर में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दे रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आसपास चेकिंग की गई, इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र बलवान सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मालधन नं. 7, शिव मंदिर, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad