ब्रेकिंग नई दिल्ली:उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह संभालेंगे पद! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

”लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नवनियुक्त नए राज्यपाल ”…

नईदिल्ली:राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति की ओर से उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की है। डॉ. बिसेन उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल होंगे। समरणीय है कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद हैं। व पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। वह म.प्र. सरकार में वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा, जेल विभाग संभाल चुके हैं। वह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे।सीएम धामी ने दी बधाई
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्ति मिलने पर सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad