सितारगंज:एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों पर कसा शिकंजा, चोरी के अलग-अलग मामलों में 07 शातिर चोर गिरफ्तार#

खबर शेयर करें -

➡️ बन्द पड़ी फैक्ट्री में चोरी की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 चाकू, 02 आलानकब सहित टॉर्च, चाबी का गुच्छ, बरामद।

➡️ चोरी की भैंस को छोटा हाथी वाहन में लादकर ले जा रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की भैंस एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद।

➡️ कोतवाली सितारगंज पुलिस ने दोनों मामलों में 07 अभियुक्त किए गिरफ्तार, चोरी की वारदातों से जुड़े अहम तथ्य भी आए सामने ।

➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी।

सितारगंज :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग चोरी से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

01. बन्द पड़ी फैक्ट्री में चोरी की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर के0आर0ई0 इंजीनियरिंग कम्पनी सिडकुल के पास खण्डहर में बन्द पड़ी फैक्ट्री में चोरी की योजना बना रहे 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद धारदार रामपुरी चाकू, 02 अदद आलानकब, बीड़ी का बंडल, माचिस, टॉर्च एवं चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बन्द पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने की योजना बनाए जाने की बात स्वीकार की गई।

बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 425/2026, धारा 313 बीएनएस एवं 25(1-ख) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते

  1. गोपाल विश्वास पुत्र जगदीश विश्वास, निवासी टैगोर नम्बर 04, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, उम्र 36 वर्ष।
  2. टोनी मंडल उर्फ गौतम पुत्र खगेन मंडल, निवासी वार्ड नं0 07, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, उम्र 35 वर्ष।
  3. मंतोष मंडल पुत्र मनोरंजन मंडल, निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर नम्बर 01, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, उम्र 27 वर्ष।
  4. निमई विश्वास पुत्र रविन्द्र विश्वास, निवासी बैकुण्ठपुर नम्बर 01, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, उम्र 27 वर्ष।

02. चोरी की भैंस को छोटा हाथी वाहन में ले जा रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ दिनांक 28.08.2026 को जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी चौमेला द्वारा अपनी भैंस चोरी होने की सूचना दी गई। तलाश के दौरान नकुलिया-सितारगंज रोड पर शुक्ला फार्म के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा भैंस को छोटा हाथी वाहन संख्या UK04CB-0504 में लादकर ले जाते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तथा तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर चौकी सिडकुल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 03 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा भैंस चोरी कर वाहन से ले जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों ने चोरी की भैंस को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांटने की योजना बताई।

पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति दानिश कुरैशी द्वारा भैंस चोरी के लिए लालच देने तथा मौके से मोटरसाइकिल से फरार होने की बात भी सामने आई। अभियुक्तगण को धारा 305(a)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 424/2026 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा चोरी की भैंस एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते

  1. अयान अली पुत्र रिहासत, निवासी वार्ड नं0 06, सितारगंज, उम्र 20 वर्ष।
  2. साजिम पुत्र रहीम शाह, निवासी बघौरी, थाना सितारगंज, उम्र 25 वर्ष।
  3. अयान पुत्र अशफाक हुसैन, निवासी इस्लामनगर वार्ड नं0 03, सितारगंज।’….

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज – श्री सुंदरम शर्मा
उप निरीक्षक – श्री जगदीश चन्द्र तिवारी
अपर उपनिरीक्षक – श्री सुरेन्द्र सिंह दानू
हेड कांस्टेबल – कुन्दन सिंह
हेड कांस्टेबल – राजेन्द्र सिंह
कांस्टेबल – कमल गहतोड़ी |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad