








भीमताल, लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल में आयोजित इंटर स्कूल LITERATI -2026 के विभिन्न कार्यक्रमों में धुआंधार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित अधिकतर कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रतिभागियों द्वारा पुरस्कार प्राप्त किए गए। पोस्टर मेकिंग’ में कक्षा 11वीं के छात्र अक्षित रावत ने प्रथम, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में कक्षा 10 वीं के छात्र ऋषभ चन्द्रा और दिव्यांशु सिंह ने प्रथम, फेस पेंटिंग में कक्षा 11वीं की छात्राएं निधि बोरा और समीक्षा आर्या प्रथम, ‘स्टैन्ड-अप-कॉमेडी’ में कक्षा 12वीं के छात्र अनुज बजेठा द्वितीय, ‘फिल्म मेकिंग’ में कक्षा 12वीं के छात्र मोहम्मद आदि अब्बास और अक्षुण्य जोशी तृतीय तथा ‘क्विंट हर्डल’ में कक्षा 12वीं की छात्राएं अर्पिता राणा और हर्षिता पन्त तृतीय रहे।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य / निदेशक श्री एस०एस० नेगी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों डॉ० श्वेता नैलवाल, श्री उपकार सिंह, श्रीमती विनीता ठाकुर एवं श्रीमती इन्द्रा सिन्हा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित की और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी इसी प्रकार आगे बढ़कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और सफलता हासिल करने के लिए तैयार रहने को कहा।

