ब्रेकिंग ज्योलीकोट: [नैनीताल] हल्द्वानी से द्वाराहाट जा रहा राशन-पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, जोरदार धमाकों से दहशत! ashok gulati एडिटर इन चीफ :>लाइव

खबर शेयर करें -

धू. धू कर जलता ट्रक

ज्योलीकोट: [नैनीताल] समीपवर्ती में पहाड़ की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के साथ तेज धमाकों ने क्षेत्रवासियों की भी नींद उड़ा दी। राहगीरों ने वाहन चालक को तो किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। विवरण के मताबिकजानकारी के अनुसार, पटाखों से भरा ट्रक मंगलवार सुबह हल्द्वानी से आ रहा था । इसी दौरान ज्योलीकोट के पास ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा|घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। वाहन में राशन सामग्री के साथ दीपावली के लिए आतिशबाजी को पटाखे भी लेकर जाने की बात सामने आई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि वाहन संख्या Uk04cb 2466 का चालक दीप सिंह बिष्ट हल्द्वानी से राशन, पटाखे, पेंट और अन्य सामान लेकर द्वाराहाट जा रहा था।

आतिशबाजी से गूंजा क्षेत्र, आग बुझाने में जुटी पुलिस
बताया गया है कि मंगलवार सुबह जब ये ट्रक द्वाराहाट ओर जा रहा था तभी ज्योलीकोट के समीप पहुंचते ही अचानक इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। ड्राइवर को आग की जानकारी लगने से पहले ही ट्रक में तेज आवाज के साथ पटाखे फूटने लगे, जिससे आसपास के ग्रामीणों की भी नींद उड़ गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के पिछले हिस्से को चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अज्ञात है|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad