ब्रेकिंग न्यूज़ हल्द्वानी: डकैती की घटना पर एस0एस0पी0 डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 की ताबड़तोड कार्यवाही,हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना में शामिल अन्य 04 नकाबपोश आरोपी को गठित पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,04 अवैध तमंचे समेत 07 जिंदा कारतूस, लूटी गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त क्रेटा व स्कोर्पियो वाहन बरामद#✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 19. अगस्त को सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारी गणों को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।

19.08. को वादी मुकदमा श्री नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि 10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा kiy शोरुम के पीछे स्थित वादी के आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती डालकर वादी व उसके परिचितों के लगभग 08 लाख रु0, 12 मोबाइल फोन व 03 सोने की चैन व अंगूठी आदि लूट तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0 284/26 धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात वन्दूकधारी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सुपुर्द की गयी।

पुलिस कार्यवाहीः-

उक्त डकैती की घटना का डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु लगभग 50 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है।

टीम में *डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कत्याल, एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, cyber team व crime specialist को शामिल किया गया है। *BDS डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया* गया। स्वयं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटनास्थल गहनता से निरीक्षण किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, व विवेचना में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलॉस की बारीकी से अवलोकन करने पर
उक्त घटना में प्रकाश में आये दिनांक 21-08-2026 को 02 अभियुक्त 1-वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू 02- रखवीर सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारी लगातार अन्य राज्यों में दबिश हेतु टीमों को रवाना किया गया था।

गठित टीमो द्वारा सुरागरसी/ पतारसी/सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से प्रकाश में आये अभियुक्त 1. यश सिडाना को दिनांक 23.08.26 को हल्द्वानी से, 2.अभियुक्त अमनदीप सिंह 3. शिवराज सिंह को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.08.26 को डीएनडी फ्लाई ओवर जैतपुर मोड नई दिल्ली से व 4. अफजल मलिक दिनांक 23.08.26 को किच्छा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो से घटना में प्रयुक्त वाहन, तमंचे जिन्दा कारतूस व नगदी बरामद किये गये। जिसके आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा घटना में संलिप्त होना बताया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. यश सिडाना पुत्र विजय कुमार निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा किच्छा थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष ,
2. अमनदीप सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी हाउस नं0 152 जैतपुर गांव थाना जैतपुर नई दिल्ली उम्र 21 वर्ष,
3. शिवराज सिंह पुत्र प्रीतपाल सिंह निवासी ग्राम सदरपुर थाना अमरिया पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष,
4. अफजल लिक पुत्र अमजद हुसैन निवासी बक्सपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष

बरामदगी-
1-यश सिडाना से – एक क्रेटा कार यू0के0 06BE- 9091 व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिदा कारतूस 315 बोर

2- अमनदीप सिंह से – एक स्कार्पियो कार नं0- DL1CA-1984 व एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस
3- शिवराज सिंह से– एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस
4- अफजल मलिक से – 18000/- रु0 व एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस

आपराधिक इतिहास- अभियुक्त यश सडाना
1- Fir no- 347/22 धारा 323/341/504/506 भादवि चा0 थाना किच्छा
अन्य अभियुक्तो को आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है

पुलिस टीम- थाना पुलिस टीम, SOG, cyber team, crime specialist, BDS डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad