

काठगोदाम :20 अगस्त की रात्रि लगभग 22:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि काठगोदाम क्षेत्र के कौलटैक्स नहर में एक युवक नरोत्तम पुत्र पुरुषोत्तम, उम्र 35 वर्ष, निवासी विकासपुरी, KG-2, दिल्ली, बह गया है।
सूचना मिलते ही श्री जसवीर सिंह चौहान ,प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप, उपनिरीक्षक कुमकुम एवं कांस्टेबल प्रताप गढ़िया तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर फायर सर्विस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच बिना किसी देरी के कांस्टेबल प्रताप गढ़िया एवं फायरमैन रविचंद्र रजवार अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में उतर गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयासों के बाद दोनों जवानों ने युवक को सकुशल रेस्क्यू कर नहर से बाहर निकाला।
तत्काल मौके में मौजूद डायल-112 वाहन से युवक को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर युवक को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट कर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।
नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से एक अनमोल जिंदगी बचाई गई
स्थानीय जनता द्वारा पुलिस एवं फायर सर्विस टीम के इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य की जमकर की तारीफ, उत्तराखंड पुलिस जिंदाबाद की गूंज ।