टनकपुर : [चंपावत]| ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ की जिला स्तरीय चयन परीक्षा संपन्न; 160 युवा एथलीटों ने दिखाई प्रतिभा! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

टनकपुर :उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग हेतु जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हुई इस चयन प्रक्रिया में जिले भर के विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े कुल 160 उदीयमान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान करना है। खेलवार भागीदारी के अंतर्गत एथलेटिक्स में सर्वाधिक 55, फुटबॉल में 32, बॉक्सिंग में 19, हॉकी में 13, कराटे व बास्केटबॉल में 12-12, जूडो में 09 तथा ताइक्वांडो में 08 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
खिलाड़ियों के चयन हेतु उनकी शारीरिक दक्षता, गति और खेल क्षमता का निष्पक्ष आकलन किया गया।

इसके लिए मानकीकृत शारीरिक परीक्षणों का सहारा लिया गया, जिनमें 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप जैसी कठिन प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर तथा स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया की देखरेख में संपन्न हुई। आयोजन में शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा, हिमांशु गड़कोटी, भुवन जोशी, चंद्रा पांडे एवं रीना राणा की सक्रिय सहभागिता रही।

इसके साथ ही खिलाड़ियों के तकनीकी मूल्यांकन हेतु खेल विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। इनमें फुटबॉल से पवनेश पाटनी, रण बहादुर मल व नितिन ढेक; बॉक्सिंग से सूरज पांडे व आनंद सिंह; हॉकी से प्रकाश सिंह, मनमोहन डांगी व गौरव पंत; बास्केटबॉल से सुभाष पांडे व शिवम डांगा; एथलेटिक्स से कृष्णा, आकाश व नरेन्द्र; कराटे से विजय रावत, दीपक व राकेश जोशी; ताइक्वांडो से इमरान अली; क्रिकेट से मनोज टकवाल; हैंडबॉल से महेश चुफाल तथा सेपक टाकरा से राजेन्द्र सिंह ने निर्णायक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad