
हल्द्वानी :डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम करने हेतु 10 करोड़ की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभावी अभियान चलाई जाने के सबसे दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही
पुलिस टीम द्वारा गोला बाईपास रोड, आंवला चौकी से पहले यात्री शेड रोड, कोतवाली बनभूलपुरा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में अभियुक्त धर्मवीर मौर्य पुत्र तामड़ धौज मौर्य, निवासी बहरौली, थाना मीरगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 25 वर्ष, के कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
- कानि0 दिलशाद अहमद
- कानि0 सुनील कुमार |