
‘
बागेश्वर :उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में तहत 18.08.2026 को SOG बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत भराड़ी सौंग रोड पर अभियुक्त हरीश कालाकोटी पुत्र कंचन सिंह निवासी कालू बदियाकोट थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र 33 वर्ष को वाहन संख्या UK02TA 2664 बोलेरो में 03 पेटी अंग्रेजी शराब व 03 पेटी बियर अवैध रुप से परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया है । जिस सम्बन्ध में थाना कपकोट जनपद बागेश्वर पर FIR N0- 54/2026 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया । अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ।
अभियुक्त का विवरण—
हरीश कालाकोटी पुत्र कंचन सिंह निवासी कालू बदियाकोट थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र 33 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
1-उ0नि0 जीवन सामन्त (SOG)
2-कानि0 111 ना0पु0 संतोष सिंह(SOG)।
3-कानि0 133 ना0पु0 रमेश सिंह (SOG) ।
4-कानि0 212 ना0पु0 भुवन बोरा (SOG) ।